रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फतेहाबाद

Fatehabad News:हेरोइन तस्करी में मुख्य सप्लायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार – Two Accused, Including The Main Supplier, Arrested In Heroin Trafficking Case

November 26, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

Updated Thu, 26 Nov 2026 12:45 AM IST

Two accused, including the main supplier, arrested in heroin trafficking case

भूना। थाना भूना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी अजय उर्फ बिट्टू और गौरव उर्फ गोरू निवासी वार्ड नंबर चार, वाल्मीकि मोहल्ला, भूना को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मॉडल टाउन स्थित शांति निकेतन स्कूल के पास अजय को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 11.50 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह गौरव से कमीशन पर बेचने के लिए हेरोइन लाता था। इसके आधार पर पुलिस ने गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X