रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:बुमरो-बुमरो पर विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही – Students Drew Applause With Their Performance Of ‘bumro-bumro’
कांगड़ा

Kangra News:बुमरो-बुमरो पर विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही – Students Drew Applause With Their Performance Of ‘bumro-bumro’

November 26, 2026


Students drew applause with their performance of 'Bumro-Bumro'

परौर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

सुलह (कांगड़ा)। बलिदानी सुरेंद्र सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी और देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। नाटी, गद्दी नाटी, जमाकड़ा और भंगड़े पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। विद्यार्थियों ने शोभला हिमाचल हमारा, बुमरो-बुमरो और घर मोरे परदेसिया गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। भारतीय सेना पर आधारित नाटक भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

मुख्यातिथि संजय सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य संगीता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक व अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि अश्वनी चौधरी, एसएमसी प्रधान श्रवण चौधरी और अधीक्षक शैलेंद्र मोहन जेतली सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X