रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Siddharthnagar News:तख्त से टकराकर रुका ट्रेलर करीब से निकल गई मौत – Trailer Comes To A Halt After Striking A Wooden Platform; Death Narrowly Averted
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:तख्त से टकराकर रुका ट्रेलर करीब से निकल गई मौत – Trailer Comes To A Halt After Striking A Wooden Platform; Death Narrowly Averted

November 26, 2026


Trailer comes to a halt after striking a wooden platform; death narrowly averted.

इटवा क्षेत्र के पिपरा छगत गांव के लकड़ी के तख्ते से सटा ट्रक

इटवा। बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे का वक्त था। इटवा थाना क्षेत्र के पिपरा छतग गांव में रूखसाना (45) अपने पांच बच्चों के साथ लकड़ी के तख्त पर सो रही थीं। अचानक तेज गड़गड़ाहट और झटके से उनकी आंख खुली तो सामने तख्त से सटा ट्रेलर खड़ा था।

मकान का एक हिस्सा ढह चुका था और कुछ ईंटें मां और बच्चों के ऊपर गिरी थीं। गनीमत रही कि ट्रेलर तख्त से टकराकर रुक गया। लिहाफ के कारण परिवार को मामूली चोटें आईं। रूखसाना ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मौत करीब से निकल गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जैसे मुहम्मद बीमारी के इलाज के लिए एक सप्ताह पहले मुंबई गए हैं। घर पर उनकी पत्नी रूखसाना और पांच बच्चे रह रहे थे। रूखसाना के मुताबिक, बंटवारे में सड़क से सटा मकान का बरामदा उन्हें रहने के लिए मिला था। पर्दे और सुरक्षा के लिए वहां चहरदीवारी बनाई गई थी। परिवार की पूरी गृहस्थी भी इसी बरामदे में थी।

उन्होंने बताया कि भोर में अचानक तेज आवाज और बिस्तर हिलने से नींद खुली तो सामने ट्रेलर देखकर वह सहम गईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X