Bulandshahar News:घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव – Body Of A Young Man Found Hanging In His Home
बुलंदशहर। नगर के देवीपुरा प्रथम में मंगलवार शाम 35 वर्षीय गौरव का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गौरव की पत्नी समारोह में गई थीं। उसकी मां भी कार्य से बाहर थीं। वह घर पर अकेला था। इसी दौरान गौरव ने फंदा लगा ली। जब मां घर लौटीं तो वह फंदे से लटका हुआ था। मां ने मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि जांच में मामला आत्महत्या का प्रकाश में आया है।
