Bhadohi News:न सीएमओ को पता न सीएमएस को, 10 साल से धूल फांक रही डिजिटल एक्स-रे मशीन – Neither The Cmo Nor The Cms Is Aware; A Digital X-ray Machine Has Been Gathering Dust For 10 Years

ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय भवन। संवाद
November 26, 2026

ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय भवन। संवाद
ज्ञानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
यहां करोड़ों रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले 10 साल से गोदाम में धूल फांक रही है। हैरानी यह कि अस्पताल के गोदाम में बंद इस मशीन की जानकारी न सीएमओ को थी और न ही सीएमएस को है। मशीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा और मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए निजी लैब का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहां एक जांच के लिए करीब 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल पर करीब दो से ढाई लाख मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी है। अस्पताल में हर दिन करीब 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें 100 से 150 प्रसूताएं और हड्डी संबंधी समस्याओं के 50 से 70 मरीज शामिल होते हैं।
ऐसे मरीजों के लिए एक्स-रे जांच काफी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद अस्पताल की अपनी डिजिटल एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। औसतन हर दिन 40 से 45 मरीज निजी लैब में एक्स-रे कराने जा रहे हैं। इनमें 70 फीसदी प्रसूताएं हैं।
अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन गोदाम में पड़ी आधुनिक मशीन इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। करीब एक साल पहले तत्कालीन सीएमओ ने सौ शय्या अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन को जिला अस्पताल में स्थानांतरित कराने का प्रयास किया था।
उस समय भी विभागीय जिम्मेदारों का ध्यान जिला अस्पताल की अपनी मशीन की ओर नहीं गया। अगर उसी समय अपनी मशीन को इंस्टाल कराने की पहल की गई होती तो मरीजों को इसका लाभ मिल सकता था।
November 28, 2026
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं और बढ़ती सिहरन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बीते तीन दिनों में रात के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह कोहरे की […]
November 28, 2026
शहर के मिश्रबाजार में सजा नेपाली बाजार। संवाद गाजीपुर। ठंड का मौसम शुरू होते ही शहर में विदेशी कारोबारियों ने भी दस्तक दे दी है। शहर के मिश्रबाजार में नेपाली बाजार सज चुका है, जहां गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों को स्वेटर, जैकेट समेत सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों के विकल्प मिल […]
November 28, 2026
ज्ञानपुर/नई बाजार। सहालग सीजन शुरू होते ही सब्जियों की मांग बढ़ने से बजट बिगड़ गया है। सब्जी के दामों में बीते दस दिनों में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है। करेला 80, भिंडी 80, परवल 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इन दिनों गृहस्थी में इसकी उपयोगिता कम हुई है। लेकिन शादी-विवाह […]
