Mandi News:शराब मुक्त शादी पर परिवार को मिला 11 हजार का शगुन – Family Receives An 11,000-rupee Gift For Hosting An Alcohol-free Wedding

खजूर में शराब मुक्त शादी पर दुल्हन व परिजनों को 11 हजार रुपये भेंट करते बीडीसी सदस्य। स्रोत पंच
November 26, 2026

खजूर में शराब मुक्त शादी पर दुल्हन व परिजनों को 11 हजार रुपये भेंट करते बीडीसी सदस्य। स्रोत पंच
पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम रंग लाई, बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब
समाज को नई राह दिखा रहे पूर्व सैनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत समिति चौंतड़ा के वार्ड नंबर-9 टिकरू के सदस्य एवं पूर्व सैनिक दलीप सिंह की ओर से शुरू की गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। बीते 25 नवंबर की रात क्षेत्र के खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब परोसे संपन्न हुई। इस पहल से उत्साहित होकर दलीप सिंह ने अपने संकल्प के अनुरूप आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि शगुन के रूप में भेंट की।
दलीप सिंह ने अगस्त में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में घोषणा की थी कि गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवार यदि अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के संपन्न करवाते हैं, तो वह अपनी सैन्य पेंशन से उन्हें 11 हजार रुपये की राशि देंगे। इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब के शादी आयोजित की थी, लेकिन उस परिवार ने सम्मान स्वरूप दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लेने से इन्कार कर दिया था।
सेवा भारती से जुड़े दलीप सिंह का कहना है कि शादियों में शराब परोसने की परंपरा न केवल नशे को बढ़ावा देती है, बल्कि गरीब परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डालती है। उनका उद्देश्य समाज में शराब मुक्त शादियों की परंपरा को प्रोत्साहित करना और लोगों को इस दिशा में जागरूक करना है।गोर हो कि रोपड़ी क्लैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलीप सिंह ने अपने पांच साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है।
November 29, 2026
पथरीले रास्ते पर गिरने से गंभीर हुए घायल, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया संवाद न्यूज एजेंसी गोहर (मंडी)। उपमंडल के फंगयार गांव में पांव फिसलने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालमन निवासी फंगयार के रूप में हुई है। वह गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल […]
November 28, 2026
बर्फी, रसगुल्ला, मिल्क केक और पनीर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तीन दूध समेत कुल छह सैंपल असुरक्षित, लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा डिजिटल पर न चलाएं… संवाद न्यूज एजेंसी मंडी। त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल जांच में फेल पाए […]
November 28, 2026
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शामिल होंगे। इन परीक्षाओं में करीब 14 हजार छात्र-छात्राएं अपनी […]
