रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मरों पर झाड़ियों का उठाया मुद्दा – Raised The Issue Of Bushes Around Electricity Poles And Transformers

November 26, 2026


हरदोई। औद्योगिक क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों के आसपास उगी झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों की दिक्कतों का मुद्दा उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में उठा। व्यापारियों और उद्यमियों ने कहा कि बिजली के उपकरणों के आसपास झाड़ियां और पेड़ों की टहनियां से आपूर्ति प्रभावित होती है।

स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने बिजली निगम के अभियंताओं को समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं, निवेश को प्रोत्साहन और औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तय समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे उद्यमियों को उद्योग स्थापना और संचालन में परेशानी न हो। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह संबंधित विभागों के अधिकारी, व्यापारी और उद्यमी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X