रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:217 विद्यालयों में एक साथ गूंजी संविधान की प्रस्तावना – The Preamble To The Constitution Resonated Simultaneously Across 217 Schools
सोनभद्र

Sonebhadra News:217 विद्यालयों में एक साथ गूंजी संविधान की प्रस्तावना – The Preamble To The Constitution Resonated Simultaneously Across 217 Schools

November 26, 2026


The Preamble to the Constitution resonated simultaneously across 217 schools

रॉबर्ट्सगंज संत जेवियर्स स्कूल में संविधान दिवस पर शपथ दिलाते न्यायायिक अ​धिकारी। स्रोत संस्थान

सोनभद्र। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले के 217 विद्यालयों में एक साथ 45,295 छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित ‘एक स्वर-एक संविधान’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज स्थित संत जेवियर्स स्कूल में हुआ, जहां 500 से अधिक विद्यार्थियों ने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज रामसुलीन सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हरिकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्राधिकरण के सचिव राहुल और एसडीएम न्यायिक आकांक्षा गौतम मौजूद रहीं। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी पुस्तक नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आधार है। प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों की जानकारी रखने के साथ अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। विद्यार्थियों को महिला अधिकारों और बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X