रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:करंट से नर हाथी की मौत – Male Elephant Dies From Electric Shock
बिजनौर

Bijnor News:करंट से नर हाथी की मौत – Male Elephant Dies From Electric Shock

November 26, 2026


Male elephant dies from electric shock

नजीबाबाद-साहनपुर वन रेंज में पड़ा  मिला नर हाथी का शव। स्रोत विभाग

-खेत की मेड़ पर चढ़ने के दौरान हाथी के शरीर से टकराई विद्युत लाइन

– हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने में जुटी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। साहनपुर वन रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 10 में बृहस्पतिवार को उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर जंगल में हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

बृहस्पतिवार को हाथी का शव रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी विकास कुमार, वन दरोगा रघुवीर सिंह सहित विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जिस स्थान पर हाथी का शव मिला उसके ऊपर उच्च क्षमता की लाइन नीचे होकर गुजर रही थी।

वन विभाग कर्मचारी हाथी की मौत उच्च क्षमता विद्युत लाइन की चपेट में आना मान रहे हैं। इसके बाद वन विभाग की सूचना पर तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने मौके पर पहुंचकर हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शव का निस्तारण कराया गया।

डीएफओ पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नर हाथी की मौत उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई है। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को लाइन को तत्काल दुरुस्त कराने और भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X