रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:सब इंस्पेक्टर बने आरक्षी को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित – Station House Officer (sho) Felicitated The Constable Who Was Promoted To Sub-inspector

November 27, 2026


बीघापुर। बिहार थाने में तैनात आरक्षी गौरव पाल ने कड़ी मेहनत से सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफल होकर विभाग में पहचान बनाई। इस उपलब्धि पर थाना परिसर में खुशी है। मूलरूप से इटावा जिले के बलरई थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी गौरव पाल पुत्र हरनाम सिंह साल 2019 में उप्र पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। मई 2026 में उनकी तैनाती बिहार थाने में हुई थी। विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने एसआई पद के लिए अपनी योग्यता साबित की। छह नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें एसआई पद का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। गौरव पाल के उपनिरीक्षक बनने पर थाना प्रभारी राहुल सिंह गौर ने उन्हें अंगवस्त्र, माल्यार्पण तथा सम्मान चित्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया। साथी पुलिसकर्मियों ने भी बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X