रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mathura News:मुख्य सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – Villagers Anger Erupts Over The Poor Condition Of The Main Road
मथुरा

Mathura News:मुख्य सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – Villagers Anger Erupts Over The Poor Condition Of The Main Road

November 27, 2026


Villagers anger erupts over the poor condition of the main road

फोटो 2 गांव मगोर्रा में जर्जर सड़क मार्ग को लेकर निर्माण कार्य की मांग करते हुए ग्रामीण

सौंख। गांव मगोर्रा में मुख्य संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क पर खड़े होकर लोक निर्माण विभाग और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।

ग्रामीण पवन सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष से सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विपिन सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने विभाग से तत्काल सड़क निर्माण शुरू करने की अपील की है। संवाद

फोटो 2 गांव मगोर्रा में जर्जर सड़क मार्ग को लेकर निर्माण कार्य की मांग करते हुए ग्रामीण

फोटो 2 गांव मगोर्रा में जर्जर सड़क मार्ग को लेकर निर्माण कार्य की मांग करते हुए ग्रामीण

फोटो 2 गांव मगोर्रा में जर्जर सड़क मार्ग को लेकर निर्माण कार्य की मांग करते हुए ग्रामीण

फोटो 2 गांव मगोर्रा में जर्जर सड़क मार्ग को लेकर निर्माण कार्य की मांग करते हुए ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X