Haridwar News:ओबीसी एसोसिएशन ने अधिकारों पर किया विचार – Obc Association Deliberates On Rights
हरिद्वार। भेल ओबीसी एसोसिएशन की ओर से भारतीय संविधान के मूल्यों और ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान हर नागरिक के अधिकारों और सम्मान का आधार है। ओबीसी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी है। संगठन ने शिक्षा, रोजगार में समान अवसर और सामाजिक सम्मान के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सियशरण यादव, महामंत्री ललित कुमार सैनी, घनश्याम, चिरंजीव कुमार, सचिन सोनी, विमलेश कुमार, मोहम्मद ताहिर और धर्मेंद्र लोधी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
