रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:प्रतियोगिता के विजेता एसडीएम ने किए सम्मानित – Winners Of The Competition Were Felicitated By The Sdm
कांगड़ा

Kangra News:प्रतियोगिता के विजेता एसडीएम ने किए सम्मानित – Winners Of The Competition Were Felicitated By The Sdm

November 27, 2026


Winners of the competition were felicitated by the SDM.

पालमपुर में प्रतियोगिता के विजेता एसडीएम डॉ. ओपी यादव के साथ। स्रोत : जागरूक पाठक

पालमपुर (कांगड़ा)। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

निबंध प्रतियोगिता में केएलबी डीएवी स्कूल पालमपुर की छात्रा शायला सूद ने चौथा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल पालमपुर की छात्रा श्रेया सूद ने दूसरा और आकाश गुप्ता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। एसडीएम ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर इलेक्शन कानूनगो पालमपुर अनीश तथा दोनों स्कूलों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) नोडल अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X