भिंड में रिश्तों का कत्ल:कहासुनी के बाद आधी रात ससुराल पहुंचा जीजा, पटिया मारकर साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – Bhind: Man Kills 20-year-old Brother-in-law With Stone Slab After Dispute, Arrested By Police

मृतक का फोटो
November 27, 2026

मृतक का फोटो
जिले के गोहद क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही 20 वर्षीय साले की पत्थर (पटिया) मारकर हत्या कर दी। जीजा और साले के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने देर रात ससुराल पहुंचकर साले पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना गोहद थाना क्षेत्र के ऐंचाय रोड स्थित प्रकाश नगर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा आनंद किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात कारण को लेकर उसका अपने साले सूरज के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला शांत नहीं हुआ और विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे आरोपी आनंद अपनी बाइक से ससुराल पहुंचा। यहां उसने अपने 20 वर्षीय साले सूरज पर पत्थर यानी पटिया से हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्थर से किए गए इस हमले में उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में राजनीति की नई बिसात: मुख्यमंत्री ने क्यो छोड़ा इंदौर का प्रभार, चैतन्य को ही क्यों दी गई कमान?
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर गोहद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी जीजा आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह और विवाद की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही परिवार के रिश्तों में हुए इस खूनी विवाद ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
November 24, 2026
चार की मौत विस्तार मध्य प्रदेश के भिंड से वृंदावन दर्शन करने जा रहे एक परिवार की धार्मिक यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए […]
November 21, 2026
भिंड एसपी सूरज वर्मा ने टीआई रघुवीर मीणा को लाइन अटैच कर दिया विस्तार भिंड जिले के मौ थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। थाने के अंदर अपने चैंबर में बैठकर फरियादी को कथित तौर पर गाली देने वाले थाना प्रभारी रघुवीर मीणा पर एसपी ने […]
November 18, 2026
रिश्वत मामले में तीन पटवारियों पर चलेगा केस विस्तार कलेक्टर पवन जैन ने रिश्वत के मामलों में लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए तीन पटवारियों के विरुद्ध अदालत में अभियोजन चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के बाद तीनों आरोपित कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा चलेगा। लोकायुक्त […]
