रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:ठंड के साथ बढ़ने लगी दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा की चुनौती – As The Cold Sets In, The Challenge Of Protecting Rare Wildlife Begins To Grow

November 27, 2026


पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड के साथ हीए दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ने लगी लगी है। शीतकाल में दुर्लभ वन्यजीव बर्फीली चोटियों से भोजन और आवास की अनुकूल परिस्थितियों की तलाश में निचली घाटियों का रुख करते हैं। इसी का शिकारियों का इंतजार रहता है। शिकारी जंगलों में आग लगाकर इन वन्य जीवों का शिकार करते हैं। ऐसे में अब वन विभाग आईटीबीपी और एसएसबी की मदद से इन वन्यजीवों के लिए सुरक्षा कवच तैयार करेगा।

वन विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ) का गठन कर सक्रियता बढ़ा दी है। इसमें सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जाएगी। जनपद में उच्च हिमालयी क्षेत्र जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इन इलाकों में कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, हिमालयन भालू, भरल और हिरन समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले ये वन्यजीव जिंदा रहने की कोशिश में नीचे की ओर रुख करते हैं।

यही वह समय है जब वन्य जीवों की निचले इलाकों में आवाजाही बढ़ते ही शिकारियों की नजर इनके आने-जाने के रास्तों और संभावित ठिकानों पर गढ़ी रहती है। इसके लिए शिकारी वन्यजीवों की बहुतायत वाले उच्च हिमालयी क्षेत्र की तलहटियों में आग भी लगाते हैं, ताकि वन्यजीव प्राकृतिक और सुरक्षित रास्तों से भटक कर उनके चंगुल में फंस सकें। हालांकि अब तक मुनस्यारी, छिपलाकेदार, अस्कोट अभ्यारण्य के आसपास और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में आग लगाने की घटनाएं अब तक सामने नहीं आई हैं।

बहरहाल खतरे को देखते हुए विभाग ने निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया है। क्यूआरटी को अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए सक्रिय किया गया है। टीम संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

कोट

दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर क्विक रिस्पांस टीमों को सक्रिय किया गया है। निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसबी और आईटीबीपी का सहयोग भी लिया जाएगा। शीतकाल में वन्यजीवों के निचली घाटियों में आवाजाही के दौरान अवैध शिकार संबंधी किसी भी गतिविधि को समय रहते रोकने को विभाग पूरी तरह प्रयासरत है। – दीपक सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X