रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:मूंड में केंद्रीय विद्यालय की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण पूरा – Inspection Of Proposed Land For Kendriya Vidyalaya In Mund Completed
करनाल

Karnal News:मूंड में केंद्रीय विद्यालय की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण पूरा – Inspection Of Proposed Land For Kendriya Vidyalaya In Mund Completed

November 27, 2026


Inspection of proposed land for Kendriya Vidyalaya in Mund completed

असंध गांव मुंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते अ​धिकारी।

करनाल/असंध। असंध क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में बुधवार को एक और कदम बढ़ा। गांव मुंड में प्रस्तावित भूमि का केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम और उपमंडल अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण तक पढ़ाई शुरू कराने के लिए गांव में कैंब्रिज स्कूल की बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। इसे अस्थायी भवन के तौर पर इस्तेमाल करने की संभावनाएं देखी गईं। इससे स्थायी भवन तैयार होने तक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से बचाई जा सकेगी। केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि गांव मुंड में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि निरीक्षण से संबंधित कार्य लगभग पूरा हो गया है।

करनाल में तीसरा केंद्रीय विद्यालय होगा

मूंड में केंद्रीय विद्यालय स्थापित होने पर यह करनाल जिले का तीसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। निरीक्षण के दौरान केवीएस उपायुक्त चंद्रशेखर, डीडीपीओ कंचनलता, बीडीपीओ प्रशांत कुमार, नायब तहसीलदार राधेश्याम, केवीएस विद्यालय से नीलम, पीडब्ल्यूडी जेई राजेश अरोड़ा मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X