रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े युवक को एक माह कैद – Youth Caught With 30 Grams Of Heroin Sentenced To One Month In Prison

November 27, 2026


मोहाली। विशेष अदालत ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक दीपक को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक माह की कठोर कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला 26 नवंबर 2026 को सुनाया गया। अदालत ने दीपक को एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 और 27 के तहत एक-एक माह की कठोर कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद होने का आरोप साबित करने में सफल रहा। दीपक का डोप टेस्ट भी मॉर्फिन के लिए पॉजिटिव आया था। उसे 25 जनवरी 2023 को एसटीएफ मोहाली ने मदनपुरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा था। एफएसएल रिपोर्ट में बरामद पदार्थ में हेरोइन की पुष्टि हुई थी। बचाव पक्ष की दलीलों को अदालत ने स्वीकार नहीं किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X