रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:तेज रफ्तार रोडवेज बस ढाबे में घुसी, अफरा-तफरी – Speeding State Transport Bus Crashes Into A Roadside Eatery; Chaos Ensues

November 27, 2026


राठ (हमीरपुर)। हमीरपुर रोड पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार राठ डिपो की बस ढाबे में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बस में कोई यात्री सवार नहीं थे। यह हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे व धनौरी गांव के पास हुआ। डिपो स्टेशन इंचार्ज के मुताबिक चालक नशे में था। उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

राठ डिपो की बस बुधवार शाम पांच बजे कानपुर से सवारियां लेकर राठ के लिए निकली थी। बिवांर पहुंचने पर बस में खराबी आ गई। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। डिपो के स्टेशन इंचार्ज निखिल वर्मा ने बताया कि रात करीब 11 बजे उमरी गांव निवासी बस चालक देवेंद्र कुमार बिना जानकारी दिए बस लेकर बिवांर से निकल आया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास व धनौरी गांव से पहले चालक नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे मुखिया ढाबा में घुस गई। ढाबा संचालक मर्दन सिंह राजपूत ने बताया कि ढाबे में 10-12 ग्राहक खाना खा रहे थे। बस की टक्कर से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ। डिपो इंचार्ज निखिल कुमार ने बताया कि चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X