रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:घर की कुंडी काटकर 15 लाख के जेवर चोरी – Fatehpur News
फ़तेहपुर

Fatehpur News:घर की कुंडी काटकर 15 लाख के जेवर चोरी – Fatehpur News

November 27, 2026


fatehpur news

फोटो-12-फतेहपुर: चोरी के बाद खुली अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। संवाद

खागा। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव में बुधवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे चोर करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। वारदात हाईवे चौकी से करीब 500 मीटर दूर हुई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

मझिलगांव निवासी अमित कुमार पासवान ने बताया कि वह बुधवार को परिवार के साथ मलवां स्थित ससुराल गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर की कुंडी काटकर चोरी की। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और जेवर गायब थे। चोरी गए आभूषणों में सोने का हार, कमरबंद और कान की झुमकी समेत अन्य जेवर शामिल हैं।

कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X