रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्रकूट:तीन मकानों में घुसा बेकाबू मौरंग लदा ट्रक, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग – Chitrakoot Out Of Control Truck Loaded With Sand Crashed Into Three Houses Accident Due To Driver Dozed Off
चित्रकूट

November 27, 2026

Chitrakoot out of control truck loaded with sand crashed into three houses accident due to driver dozed off

Chitrakoot Road Accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र में खोही रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों की दीवारें दरक गईं और अंदर रखा सामान चकनाचूर हो गया।

गनीमत रही कि उस वक्त घर के लोग दूसरे कमरे में थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में रज्जू पटेल, ओम कुशवाहा उर्फ ओम ट्रेलर और राजू रैकवार के घर क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक पहले रज्जू पटेल के घर से टकराया, फिर बेकाबू होकर ओम कुशवाहा और राजू रैकवार के घर में घुस गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X