Jalaun News:डग्गामार बसों पर कार्रवाई की मांग – Demand For Action Against Illegal Buses

फोटो-19-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
November 27, 2026

फोटो-19-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
उरई। जिले में अवैध निजी बसों के संचालन पर कार्रवाई न होने से नाराज यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डग्गामार बसों के खुलेआम संचालन से परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
यूनियन ने बताया कि पहले भी अवैध बसों के मार्गों की जानकारी दी गई थी, पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे रोडवेज की आय और कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। प्रांतीय आह्वान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकित पटेल और क्षेत्रीय मंत्री रियाजुल हक के नेतृत्व में कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां शाखा अध्यक्ष महेंद्र कुमार की अगुवाई में नारेबाजी कर विरोध जताया गया। यूनियन ने अवैध बसों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने परिवहन निगम के राजस्व और कार्मिकों के हितों की रक्षा की अपील की।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिसंबर तक अवैध बसों के संचालन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मंडलायुक्त झांसी को ज्ञापन सौंपेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि पहले भी कई बार अवैध मार्गों की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस निष्क्रियता से रोडवेज को लगातार नुकसान हो रहा है।
November 28, 2026
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां में गांव के बाहर तालाब किनारे बने हरदौल लाला देवस्थान पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभाली और खंडित प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवाया। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर […]
November 28, 2026
माधौगढ़। बचपन किड्स स्कूल परिसर में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने कबड्डी, दौड़, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, सुलेख, डिस्कस और गोला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का […]
November 28, 2026
कालपी। द्वितीय स्वर्गीय गजाधर चतुर्वेदी मेमोरियल राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। मैच एमएसबी इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए। एक मुकाबले में कप्तान इशांत यादव की 142 रनों की विस्फोटक पारी भी फिरोजाबाद को जीत नहीं दिला सकी। वहीं, तो दूसरे मुकाबले में आयुष के महज 32 गेंदों पर […]
