रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:एक करोड़ से होगा 11 महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का सुंदरीकरण – Beautification Of Statues And Memorial Sites Of 11 Great Figures To Be Carried Out At A Cost Of One Crore

November 27, 2026


तमकुहीराज। विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 11 महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके स्मृति स्थलों का करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यदायी संस्था की ओर से काम शुरू करा दिया जाएगा।

तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके स्मृति स्थलों के संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27) के तहत विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज में 11 महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए शासन की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत धनराशि से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, महाराणा प्रताप, बाबू गेंदा सिंह सहित 11 महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा आकर्षक लाइटिंग, छतरी और अन्य सुंदरीकरण कार्य भी कराए जाएंगे।

विधायक ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X