रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ये हैं 349 सीसी + सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, कीमत मात्र ₹1,37,640 से शुरू
ऑटो

ये हैं 349 सीसी + सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, कीमत मात्र ₹1,37,640 से शुरू

November 27, 2026


होमफोटोऑटोबाइक

ये हैं 349 CC+ सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, कीमत ₹1,37,640 से शुरू

Last Updated:

अक्टूबर 2026 में 350-500cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में Royal Enfield का दबदबा बरकरार रहा. Classic 350 एक बार फिर बिक्री के मामले में नंबर-1 रही, जबकि Bullet 350 और Hunter 350 ने भी टॉप-3 में जगह बनाई. दूसरी ओर, Honda CB 350 की बिक्री में 73 फीसदी से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई. जानिए पिछले महीने किस बाइक की कितनी यूनिट बिकी हैं और कौन-सी मोटरसाइकिल रही सबसे आगे.

Royal Enfield Classic 350: अक्टूबर 2026 की 350-500cc मोटरसाइकिल सेल्स रिपोर्ट में क्लासिक 350 ने अपनी टॉप कंडीशन बरकरार रखी है. इस महीने कंपनी ने इसकी कुल 45,396 यूनिट बेची हैं, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 में बेची गई 46,573 यूनिट के मुकाबले 1,177 यूनिट कम हैं. बिक्री में 2.53 प्रतिशत की मामूली सालाना गिरावट दर्ज होने के बावजूद, इसने पूरे सेगमेंट में 31.93 प्रतिशत की सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी अपने नाम की है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.88 लाख से शुरू होकर ₹2.26 लाख तक जाती है. इसके रेट्रो डिजाइन में टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, राउंड एलईडी हेडलैंप और क्रोम फिनिश मिलती है. राइडर कंसोल (इंटीरियर) और फीचर्स के तौर पर सेमी-डिजिटल मीटर, ट्रिपर नेविगेशन, एडजस्टेबल लीवर और USB-C पोर्ट दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS और डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 115 kmph है और ये 5-स्पीड गियरबॉक्स व स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देती है.

Royal Enfield Bullet 350: बिक्री के मामले में दूसरे पायदान पर बुलेट 350 का कब्जा रहा, जिसने शानदार प्रदर्शन किया है. अक्टूबर 2026 के दौरान इस पॉपुलर बाइक की कुल 26,866 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 25,560 यूनिट था. इस तरह बाइक की बिक्री में 1,306 यूनिट की सीधा बढ़ोतरी हुई है. सालाना आधार पर 5.11 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ के साथ इसने सेगमेंट में 18.90 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Royal Enfield Hunter 350: तीसरे स्थान पर रही हंटर 350 ने बिक्री के मोर्चे पर बेहतरीन तेजी दिखाई है. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 26,145 यूनिट ग्राहक के घरों तक पहुंची हैं, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में बेची गई 21,823 यूनिट से काफी अधिक है. इसमें 4,322 यूनिट की बढ़त देखने को मिली है. 19.80 प्रतिशत की प्रभावशाली सालाना वृद्धि दर्ज करते हुए इस मॉडल ने बाजार में अपनी हिस्सेदारी 18.39 प्रतिशत तक पहुंचा दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹1,37,640 से शुरू होती है.

Royal Enfield Meteor 350: चौथे नंबर पर मौजूद मीटियोर 350 की बिक्री में इस महीने सुस्ती देखने को मिली. अक्टूबर 2026 में कंपनी इस क्रूजर बाइक की केवल 12,096 यूनिट ही बेच सकी, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2025 में इसकी 14,748 यूनिट बिकी थीं. इस प्रकार इसकी बिक्री में 2,652 यूनिट की बड़ी कमी आई है. 17.98 प्रतिशत की सालाना गिरावट के बाद इसका कुल मार्केट शेयर घटकर 8.51 प्रतिशत रह गया.

Honda CB 350: टॉप-5 की लिस्ट में पांचवें स्थान पर Honda CB 350 ने अपनी जगह बनाई है और ग्रोथ के मामले में सबको चौंका दिया है. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 5,894 यूनिट बेची गई हैं, जो अक्टूबर 2025 में हुई 3,395 यूनिट की बिक्री से 2,499 यूनिट ज्यादा हैं. सालाना आधार पर 73.61 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए इस बाइक ने 350-500cc सेगमेंट में 4.15 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Triumph 350 की 5287 यूनिट, RE Himalayan की 3915 यूनिट, Honda CB 350 Hness की 3393 यूनिट, Bajaj Pulsar 350/400 की 3304 यूनिट, Harley Davidson X440 की 3160 यूनिट, KTM 350 की 2146 यूनिट, RE Geurrilla की 1875 यूनिट, Bajaj Dominor 350/400 की 1715 यूनिट, Aprilia RS 457 की 385 यूनिट, KTM 390 की 350 यूनिट, Triumph 400 की 106 यूनिट, Aprilia Tuono 457 की 77 यूनिट और Hero Mavrick 440 की 65 यूनिट बिकी हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X