रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फैमिली के लिए नंबर-1! ये हैं देश की 5 सबसे सेफ SUV, क्रैश टेस्ट में मिले 5-स्टार
ऑटो

फैमिली के लिए नंबर-1! ये हैं देश की 5 सबसे सेफ SUV, क्रैश टेस्ट में मिले 5-स्टार

November 28, 2026


Last Updated:

Top 5 Safest SUVs in India: अगर आप अपनी फैमिली के लिए नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन, माइलेज और फीचर्स नहीं, सेफ्टी भी सबसे जरूरी है. भारतीय बाजार में कई ऐसी SUVs मौजूद हैं, जिन्होंने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इनमें महिंद्रा से लेकर टाटा, किआ और मारुति तक के मॉडल शामिल हैं. जानिए देश की 5 सबसे सुरक्षित SUVs की कीमत, क्रैश टेस्ट स्कोर और खास सेफ्टी फीचर्स.

Mahindra XEV 9e: इसने BNCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी (AOP) के लिए पूरे 32/32 और चाइल्ड सेफ्टी (COP) के लिए 45/49 अंकों के साथ शानदार 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख से 31.25 लाख रुपये के बीच है. XEV 9e का कूप-SUV डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें इल्यूमिनेटेड लोगो और कनेक्टेड LED लाइटिंग मिलती है. सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

केबिन फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा XEV 9e में डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं. पावरट्रेन के लिए इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं. इसका दमदार इलेक्ट्रिक मोटर 282 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज पर 656 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है.

फीचर्स के मामले में टाटा हैरियर ईवी में 14.5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL का डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड टेलगेट दिया गया है. इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ RWD और डुअल-मोटर QWD (ऑल-व्हील ड्राइव) विकल्प मिलते हैं. इसका डुअल-मोटर सेटअप 390 bhp तक की पावर और 504 Nm टॉर्क पैदा करता है, जबकि इसकी अधिकतम क्लेम्ड रेंज 627 किलोमीटर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tata Harrier EV: इसने भी BNCAP में एडल्ट सेफ्टी के लिए 32/32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 45/49 अंक प्राप्त कर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दर्ज की है. इंडियन मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.79 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 30.54 लाख रुपये तक जाती है. मस्कुलर स्टांस, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और कनेक्टेड DRLs इसे प्रीमियम लुक देते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं.

Mahindra BE 6: इसने BNCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 31.97/32 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 45/49 अंकों के साथ 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.45 लाख से 26.95 लाख रुपये तक है. एयरोडायनामिक कट्स, सी-शेप LED हेडलैंप और स्पोर्टी कूप रूफलाइन इसके डिजाइन को अलग पहचान देते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग (टॉप वेरिएंट में 7), लेवल-2 ADAS, TPMS और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग मौजूद है.

इंटीरियर में BE 6 का फाइटर-जेट कॉकपिट जैसा केबिन, डुअल 12.3 इंच स्क्रीन और 16 स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम इसे हाई-टेक बनाता है. कंपनी इसे 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश करती है, जो रियर-व्हील ड्राइव सेटअप पर काम करता है. इसका पावरट्रेन 282 bhp तक की पावर जेनरेट करता है. ये कार मात्र 6.7 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ती है और 708 किलोमीटर तक की अधिकतम रेंज देती है.

Kia Seltos: नई किआ सेल्टोस ने BNCAP में एडल्ट सेफ्टी के लिए 31.70/32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 45/49 अंकों के साथ 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.25 लाख से 22.02 लाख रुपये के बीच रखी गई है. बोल्ड टाइगर नोज ग्रिल, स्टार मैप LED लाइटिंग और 18-इंच के अलॉय व्हील इसके लुक को आकर्षक बनाते हैं. सेफ्टी पैकेज में 6 एयरबैग, 24 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS शामिल हैं.

फीचर्स के तौर पर किआ सेल्टोस में ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल-पेन सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं. इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल (158 bhp) और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं. ग्राहक मैनुअल, iMT, CVT, टॉर्क कन्वर्टर और DCT गियरबॉक्स चुन सकते हैं. ये एसयूवी शानदार परफॉरमेंस के साथ 16.5 से 20.7 kmpl तक का माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Victoris: इसने BNCAP और ग्लोबल NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर सेफ्टी का नया स्टैंडर्ड स्थापित किया है, जिसमें इसे BNCAP में 31.66/32 (AOP) और 43/49 (COP) अंक मिले हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से 19.99 लाख रुपये तक है. शार्प LED हेडलैंप, मस्कुलर व्हील आर्च और मॉडर्न SUV स्टांस इसके डिजाइन को दमदार बनाते हैं. इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री HD कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

केबिन में मारुति सुजुकी विक्टोरिस 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और जेस्चर-कंट्रोल पावर्ड टेलगेट जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस है. पावरट्रेन के लिए इसमें 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ AllGrip AWD का विकल्प भी मिलता है. मैनुअल, ऑटोमैटिक और e-CVT गियरबॉक्स के साथ ये एसयूवी बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और 28.65 kmpl तक का जबरदस्त माइलेज प्रदान करती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X