रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देव दिवाली पर क्या है दीपक जलाने का शुभ समय? जानें दीपदान का मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व – Dev Diwali 2026 Deep Daan Shubh Muhurat Puja Vidhi In Hindi
अध्यात्म

देव दिवाली पर क्या है दीपक जलाने का शुभ समय? जानें दीपदान का मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व – Dev Diwali 2026 Deep Daan Shubh Muhurat Puja Vidhi In Hindi

November 27, 2026


Dev Deepawali 2026 Shubh Muhurat: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस दिन दीपदान करने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस खुशी में देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। तभी से इस दिन को देव दिवाली के रूप में मनाया जाने लगा। इस साल देव दिवाली 24 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं इस दिन दीपदान का शुभ मुहूर्त और दीपक जलाने का सही समय।

Dev diwali 2026 deep daan shubh muhurat puja vidhi in hindi

देव दिवाली 2026
– फोटो : Adobe Stock

दीपदान का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा और इसका समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान और देव दीपावली का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा।

Dev diwali 2026 deep daan shubh muhurat puja vidhi in hindi

देव दिवाली 2026
– फोटो : Adobe Stock

देव दिवाली पर कहां जलाएं दीपक?

देव दिवाली के दिन घर से लेकर मंदिरों और नदी के घाटों तक दीप जलाने की परंपरा है। इस दिन पूजा स्थल, मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे और आंगन में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पवित्र नदियों और सरोवरों के किनारे भी दीपदान किया जाता है। काशी में इस अवसर पर गंगा के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठते हैं।

Dev diwali 2026 deep daan shubh muhurat puja vidhi in hindi

देव दिवाली 2026
– फोटो : Adobe stock

देव दिवाली पर कितने दीपक जलाना माना जाता है शुभ? 

देव दिवाली पर दीपक जलाने के लिए किसी निश्चित संख्या का नियम नहीं है। इस दिन लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार 5, 7, 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इनमें घी या तिल का तेल डालकर दीप प्रज्वलित करने की परंपरा है।

Dev diwali 2026 deep daan shubh muhurat puja vidhi in hindi

देव दिवाली 2026
– फोटो : Adobe Stock

देव दिवाली पर दीपदान करने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता?

देव दिवाली का पर्व भगवान शिव की विजय और देवी-देवताओं के उत्सव से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस विजय की खुशी में देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी घटना के बाद से कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक दीपदान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X