रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:अस्पतालों से आंगनबाड़ी तक पहुंची केंद्रीय टीम, चार दिन में परखी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल – Central Team Visits Everything From Hospitals To Anganwadi Centers; Exposes The State Of Healthcare Services Over The Course Of Four Days
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:अस्पतालों से आंगनबाड़ी तक पहुंची केंद्रीय टीम, चार दिन में परखी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल – Central Team Visits Everything From Hospitals To Anganwadi Centers; Exposes The State Of Healthcare Services Over The Course Of Four Days

November 27, 2026


चरखी दादरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए 4 दिवसीय दौरे पर पहुंची सीआरएम (कॉमन रिव्यू मिशन) टीम ने वीरवार को अपना निरीक्षण पूरा कर लिया। दौरे के अंतिम दिन टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, टीकाकरण सत्र स्थलों और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने जिला उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष चार दिनों के निरीक्षण से जुड़ी जानकारी और निष्कर्ष प्रस्तुत किए। बैठक के बाद दोपहर में टीम वापस लौट गई।

राष्ट्रीय मिशन की केंद्रीय टीम जिले की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। टीम ने लगातार चार दिनों तक नागरिक अस्पताल, एमसीएच सहित स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। दौरे के दौरान टीम ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यहां का किया निरीक्षण

चार दिनों तक चले इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) और उप स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया। टीम ने पहले दिन गांव मौड़ी और बिरही कलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। दूसरे दिन झोझू कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संतोषपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेरला, लाड, मकड़ाना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाढड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।

टीकाकरण स्थलों का किया निरीक्षण

वहीं, तीसरे दिन टीम ने नागरिक अस्पताल एवं मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं अंतिम दिन सक्रिय रोगी खोज अभियान (एसीएफ) शिविर के साथ बौंद कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बौंद कलां-1 और बौंद कलां खुर्द उप स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र, नीमड़ी और गुलाब गिरी ईंट भट्टा में आयोजित टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने सांवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सांवड़-1 उप स्वास्थ्य केंद्र और गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का भी दौरा किया। चार दिवसीय निरीक्षण के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को परखने के बाद टीम ने अपना दौरा पूरा किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X