Mau News:रोजगार सेवकों के प्रदर्शन को ग्राम प्रधानों ने दिया समर्थन – Village Heads Have Extended Their Support To The Performance Of Employment Assistants

घोसी में खण्ड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपते ग्राम प्रधान/ प्रशासक। स्रोत- स्वयं
November 27, 2026

घोसी में खण्ड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपते ग्राम प्रधान/ प्रशासक। स्रोत- स्वयं
मऊ। घोसी ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार राजभर के नेतृत्व में बुधवार को खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई है। साथ ही आंदोलन जारी रहने तक संबंधित योजनाओं का संचालन दोबारा नहीं करने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के घोसी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार राजभर उर्फ डब्लू राजभर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों / प्रशासकों ने बुधवार खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव को जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए बीते लगभग 18 वर्षों से मनरेगा योजना का संचालन किया जा रहा है।
योजना के संचालन में ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों की प्रमुख भूमिका रही है। इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय नहीं मिलना तथा सेवा नियमावली से संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं। साथ ही मनरेगा कर्मियों की न्यायोचित मांगों को लेकर ग्राम प्रधान एवं प्रशासक उनके आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। वर्तमान समय में एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने में तकनीकी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव के माध्यम से जिलाधिकारी से मनरेगा कर्मियों की समस्याओं का न्यायोचित समाधान कराने की मांग की है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार राजभर उर्फ डब्लू राजभर,बिंदु देवी,मुन्ना प्रसाद गुप्ता,बालिका देवी, पुष्पा देवी,रामदुलारे चौहान, उपेंद्र, अशोक आदि उपस्थित रहे। संवाद
November 29, 2026
मधुबन के सरफोरा माइनर से सिकड़ी कोल माइनर तक सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा सफाई कार्य। संव मधुबन तहसील क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से सरफोरा और सिकड़ीकोल माइनर की सफाई शुरू कराने से किसानों को खेतों तक पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है। इन दोनों माइनरों से एक हजार एकड़ से […]
November 28, 2026
थाना क्षेत्र के महुवार गांव में रास्ते में गाड़ी से युवक का पैर कुचलने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महुवार निवासी रिंकू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर की सुबह […]
November 28, 2026
मऊ। त्योहारों, शादी और मांगलिक आयोजनों की तैयारियों के बीच दालों की बढ़ती कीमतों ने रसोई की गणित बिगाड़ दिया है। मेहमानों की आवभगत से लेकर नियमित भोजन तक में इस्तेमाल होने वाली दलहन और तेल अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। बीते एक महीने में अरहर, चना, उड़द और मूंग की […]
