रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:करंट की चपेट में आने से वेल्डिंग मैकेनिक की मौत – Welding Mechanic Dies After Coming Into Contact With An Electric Current

November 27, 2026


सराय दलपत भगतपुर गांव में बुधवार की रात करीब सात बजे स्विच बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से वेल्डिंग मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सराय दलपत भगतपुर निवासी अशोक वर्मा (45) बुधवार की रात घर में बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। अचानक करंट का झटका लगने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चाय विक्रेता पिता भग्गू वर्मा ने बताया कि बेटा अंधेरे में प्लग लगा रहा था। करंट से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी एकत्रित की है। पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौता बेटा सुनील भी बेसुध है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X