रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:50 मीटर दौड़ में हेमवती व आदित्य ने मारी बाजी – Hemavati And Aditya Emerged Victorious In The 50-meter Race
पीलीभीत

Pilibhit News:50 मीटर दौड़ में हेमवती व आदित्य ने मारी बाजी – Hemavati And Aditya Emerged Victorious In The 50-meter Race

November 27, 2026


Hemavati and Aditya emerged victorious in the 50-meter race.

प्रतियोगिता में शामिल को विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सम्मानित किया। विभाग

पीलीभीत। उच्च प्राथमिक विद्यालय टाहपौटा में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धाओं में बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हिम्मतनगर की हेमवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पुरवा भूड़ा की दुर्वेश कुमारी विजेता रहीं। वहीं, बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भिलईया गांवखेड़ा के आदित्य ने बाजी मारी, जबकि 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय अलकथन के सत्यपाल प्रथम रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजेता प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी डॉ. जगदीश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रखर मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, प्रभारी अजय कुमार, प्रखर मिश्रा,उमेश गंगवार, ललकारन, देवेंद्र कन्हैया करन शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में शामिल को विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सम्मानित किया। विभाग

प्रतियोगिता में शामिल को विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सम्मानित किया। विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X