रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:बेकाबू होकर बाइक फिसलने से युवक की मौत – Youth Dies After Losing Control And Skidding On His Bike
चित्रकूट

Chitrakoot News:बेकाबू होकर बाइक फिसलने से युवक की मौत – Youth Dies After Losing Control And Skidding On His Bike

November 27, 2026


Youth dies after losing control and skidding on his bike

फोटो 25 सीकेटीपी 14 मि​थिलेश की फाइल फोटो।

चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा पताई गांव के पास मंगलवार रात अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई।

कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई के निगहा निवासी राजकुमार का बेटा मिथिलेश कुमार (20) करीब 15 दिन से सेसा सुकबरा निवासी बहन गीता देवी के यहां रह रहा था। मंगलवार रात वह बाइक से बरियारी कला में रिश्तेदारी के निमंत्रण में गया था।

यहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे टिकरा पताई के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X