रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सर, मेरी जरूरत है या नहीं?:कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, कहा- पांच साल से मुझे किसी ने नहीं पूछा – Captain Amarinder Singh Pm Modi No One Reached Out For Five Years Punjab Assembly Election 2027
पटियाला

सर, मेरी जरूरत है या नहीं?:कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, कहा- पांच साल से मुझे किसी ने नहीं पूछा – Captain Amarinder Singh Pm Modi No One Reached Out For Five Years Punjab Assembly Election 2027

November 27, 2026


Captain Amarinder Singh PM Modi No one reached out for five years punjab assembly election 2027

पीएम मोदी के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह
ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की राजनीति में करीब छह दशक तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपनी ही पार्टी भाजपा में राजनीतिक भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

पांच साल पहले भाजपा में शामिल होने के बावजूद प्रदेश की राजनीति में सक्रिय जिम्मेदारी नहीं मिलने की उनकी नाराजगी सामने आई है। कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि पांच साल तक मुझे किसी ने नहीं पूछा। आखिर पंजाब में भाजपा को उनकी जरूरत है भी या नहीं?

मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि प्रधानमंत्री से हालिया मुलाकात के दौरान उन्होंने पूछा था कि सर, क्या आपको मेरी जरूरत है? उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि भाजपा में शामिल हुए पांच साल बीत चुके हैं लेकिन इस दौरान न दिल्ली के नेतृत्व और न ही पंजाब के किसी नेता ने उनसे प्रदेश की राजनीति को लेकर कोई गंभीर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी इस मामले को देख रही है। हालांकि, कैप्टन का कहना था कि पांच साल तक इंतजार करना कम समय नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X