Jalandhar News:8.38 करोड़ से बनी माइनर का उद्घाटन – Inauguration Of A Minor Canal Built At A Cost Of 8.38 Crore
जलालाबाद। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में बरकतवाह माइनर की कंक्रीट लाइनिंग का कार्य पूरा हो गया है। 8.38 करोड़ रुपये की लागत से बनी 17.96 किलोमीटर लंबी इस माइनर का उद्घाटन विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने किया।
इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। माइनर की लाइनिंग से पानी का रिसाव कम होगा। इससे सिंचाई व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। जलालाबाद हलके के अंतिम छोर वाले क्षेत्रों तक भी पानी आसानी से पहुंच सकेगा। पहले पुरानी हालत के कारण अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में दिक्कत आती थी। क्षेत्र के किसान लंबे समय से माइनर की लाइनिंग की मांग कर रहे थे। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के मार्गदर्शन में यह कार्य निर्धारित लागत पर पूरा हुआ।
