इंदौर हाईकोर्ट का कड़ा रुख:पांच साल तक जवाब नहीं देने पर उज्जैन के 6 तहसीलदारों पर 60 हजार का अर्थदंड – Indore High Court Fines Six Ujjain Tehsildars For Failing To File Reply In Land Encroachment Case

मप्र हाईकोर्ट
November 27, 2026

मप्र हाईकोर्ट
इंदौर उच्च न्यायालय ने जमीन पर अवैध कब्जे के एक मामले में पांच साल तक जवाब पेश न करने पर उज्जैन में पदस्थ रहे छह तहसीलदारों पर अर्थदंड लगाया है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में देरी को प्रशासनिक अधिकारियों की गंभीर लापरवाही माना है।
पांच साल तक नहीं दिया जवाब
इंदौर उच्च न्यायालय की खंडपीठ में जस्टिस संदीप भट्ट की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने समीक्षा के दौरान पाया कि पिछले पांच साल से शासन की ओर से मामले में कोई जवाब ही पेश नहीं किया गया है। पीठ ने इस रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक जवाब दाखिल न करना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। अदालत ने टिप्पणी की कि इस ढिलाई से न्याय मिलने की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह: 80 की उम्र में भी 20 KM पैदल चलने वाले ‘डुकरा’ ने जीता दिल, चुटकी पर दिया ऐसा जवाब कि छूटी हंसी
अदालत ने अधिकारियों को 60 हजार रुपये की राशि सात दिन के भीतर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में अनिवार्य रूप से जमा कराने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जुर्माना राशि की वसूली वर्ष 2021 से 2026 के बीच संबंधित पद पर रहे अधिकारियों से बराबर-बराबर की जा सकती है।
समिति की याचिका पर सुनवाई
यह पूरा मामला उज्जैन की राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता संस्था ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि जमीन पर अवैध कब्जा होने के बावजूद प्रशासन उसे हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। संस्था का कहना है कि पूर्व में ही तहसीलदार की ओर से कब्जा हटाने का स्पष्ट आदेश दिया जा चुका है, फिर भी प्रशासनिक स्तर पर उसे हटाने के लिए कदम नहीं उठाए गए।
November 29, 2026
मां ने बेटी के पैर जलाए – फोटो : amarujala विस्तार इंदौर में मां ने अपनी ही बेटी को 200 रुपये चुराने की शंका में डंडों से पीटा और पैर जलते हुए चूल्हे पर रख दिए। इससे बच्ची के पैर झुलस गए। गुस्से के कारण मां को अपनी ही बच्ची की चिंता नहीं हुई। जब […]
November 28, 2026
इंदौर की संस्था अभ्यास मंडल की 67वीं शीतकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र व पोस्टर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब के समारोह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति माननीय शांतनु केमकर थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में स्वस्थ संवाद, वैचारिक आदान-प्रदान और सार्थक विमर्श की परंपरा को जीवित […]
November 28, 2026
इंदौर में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, फिलहाल शहर में घने कोहरे का असर नहीं […]
