रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
दिल्ली एनसीआर

Delhi Ncr News:असम से मिया मुस्लिमों की बेदखली के विरोध में जामिया में प्रदर्शन – Protest At Jamia Against The Eviction Of Miya Muslims From Assam

November 27, 2026


-आइसा ने असम के छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने असम में मिया मुस्लिम समुदाय के लोगों को घरों से बेदखल किए जाने के विरोध में शुक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया। आइसा ने आरोप लगाया कि असम में बंगाली भाषी मुस्लिमों को घुसपैठिया बताकर निशाना बनाया जा रहा है। भाषा के आधार पर समुदाय को बांटने की कोशिश की जा रही है। पहले से ही आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर इस समुदाय के लिए बेदखली की कार्रवाई गंभीर संकट पैदा कर रही है।

आइसा ने बेदखली की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग करते हुए कहा कि वह मिया मुस्लिम समुदाय और असम में विरोध कर रहे छात्रों के साथ खड़ा है। संगठन ने राज्य सरकार की नीतियों की निंदा की और प्रभावित परिवारों के विस्थापन पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही असम के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान में शामिल होकर प्रभावित समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

वहीं, जामिया प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में शेषनाग झील के पास निर्माण के विरोध में सेंट्रल कैंटीन पर प्रदर्शन करने के मामले में दो छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले बुधवार को बिलकिस बानो मामले पर प्रदर्शन करने के लिए दस छात्रों को नोटिस जारी किए गए थे। जामिया प्रशासन का कहना है कि छात्र बार-बार निर्धारित स्थल के बजाय सेंट्रल कैंटीन में जुटकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। जामिया में प्रदर्शन के लिए गेट नंबर 18 निर्धारित है। जामिया के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X