रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेडिंग लहंगा डिजाइन:पतली कमर से लेकर कर्वी फिगर तक, जानें किस बॉडी टाइप पर कैसा लहंगा लगेगा बेस्ट – Wedding Fashion Tips: Best Lehenga Designs For Every Body Shape
फैशन

वेडिंग लहंगा डिजाइन:पतली कमर से लेकर कर्वी फिगर तक, जानें किस बॉडी टाइप पर कैसा लहंगा लगेगा बेस्ट – Wedding Fashion Tips: Best Lehenga Designs For Every Body Shape

November 27, 2026


Wedding Lehenga Guide: शादी का सीजन शुरू होते ही लड़कियां अपने आउटफिट को लेकर तैयारियां शुरू कर देती हैं। किसी को हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पसंद आता है, तो कोई लाइटवेट और स्टाइलिश डिजाइन पहनना चाहती है।

खासकर शादी या किसी खास फंक्शन में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। लेकिन कई बार पसंद का लहंगा खरीदने के बाद भी वह उम्मीद के मुताबिक लुक नहीं दे पाता। इसकी एक वजह गलत फिटिंग, डिजाइन या कलर का चुनाव हो सकता है।

दरअसल, हर बॉडी टाइप पर एक जैसा लहंगा अच्छा लगे, यह जरूरी नहीं है। किसी पर फ्लेयर्ड लहंगा खूबसूरत लगता है, तो किसी पर ए-लाइन या स्ट्रेट कट डिजाइन ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। इसलिए लहंगा खरीदते समय सिर्फ फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपनी पसंद, बॉडी शेप और कंफर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी है।

सही ब्लाउज डिजाइन, लहंगे की फिटिंग और दुपट्टे की ड्रेपिंग आपके पूरे लुक को खास बना सकती है। आइए जानते हैं बॉडी टाइप के हिसाब से लहंगे का सही डिजाइन और कलर कैसे चुनें।

Wedding Fashion Tips: Best Lehenga Designs for Every Body Shape

बाॅडी टाइप के हिसाब से चुनें लहंगा
– फोटो : AI

पियर शेप बॉडी के लिए चुनें ए-लाइन लहंगा

अगर आपके हिप्स कंधों के मुकाबले थोड़े चौड़े हैं, तो ए-लाइन लहंगा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका डिजाइन कमर से नीचे की तरफ धीरे-धीरे फैलता है। इससे आउटफिट का लुक काफी बैलेंस्ड दिखाई देता है। आप पेस्टल पिंक, पीच, रॉयल ब्लू और एमराल्ड ग्रीन जैसे रंग ट्राई कर सकती हैं।

Wedding Fashion Tips: Best Lehenga Designs for Every Body Shape

बाॅडी टाइप के हिसाब से चुनें लहंगा
– फोटो : AI

एप्पल शेप बॉडी के लिए हाई-वेस्ट लहंगा

अगर आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा थोड़ा भरा हुआ है, तो हाई-वेस्ट लहंगा और अच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज चुन सकती हैं। वी-नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन भी खूबसूरत लग सकती है। मोनोक्रोम कलर और हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा एक एलिगेंट लुक देता है।

Wedding Fashion Tips: Best Lehenga Designs for Every Body Shape

बाॅडी टाइप के हिसाब से चुनें लहंगा
– फोटो : AI

ऑवरग्लास फिगर के लिए फिशकट लहंगा

अगर आपके कंधे और हिप्स लगभग समान अनुपात में हैं और कमर अच्छी तरह डिफाइन है, तो फिशकट या मरमेड स्टाइल लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन शरीर के कर्व्स को खूबसूरती से उभारता है। इसके साथ फिटेड ब्लाउज काफी आकर्षक लगता है।

Wedding Fashion Tips: Best Lehenga Designs for Every Body Shape

बाॅडी टाइप के हिसाब से चुनें लहंगा
– फोटो : AI

स्ट्रेट बॉडी शेप के लिए फ्लेयर्ड लहंगा

अगर आपकी कमर, कंधे और हिप्स लगभग एक जैसे अनुपात में हैं, तो ज्यादा फ्लेयर और लेयर्स वाला लहंगा चुन सकती हैं। गोटा-पट्टी, थ्रेड वर्क और हैवी बॉर्डर वाले डिजाइन आपके आउटफिट को खूबसूरत वॉल्यूम दे सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X