Fatehabad News:वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में 28 खिलाड़ियों का चयन – 28 Players Selected In Trials For Volleyball Competition
फतेहाबाद। राज्यस्तरीय सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए महिला और पुरुष वर्ग की टीमें चयनित की गई हैं। गांव किरढान के खेल स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर दोनों वर्गों में 14-14 खिलाड़ियों को चुना गया है। प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक गांव रेवाड़ा सोनीपत में होगी।
जिला वॉलीबाल संघ के प्रधान देवेंद्र दहिया और महासचिव अनुप भाकर ने बताया कि टीम चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाने के लिए प्रयास किए। ट्रायल के बाद महिला और पुरुष वर्ग में 14-14 खिलाड़ियों सहित कुल 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
चयन प्रक्रिया में युवा प्रतिभाओं को भी अवसर दिया गया है। चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान संघ के कोच जयप्रकाश और सोनू के अलावा प्रवक्ता अमित गोदारा व संदीप कुमार मौजूद रहे।
पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
पुरुष वर्ग की टीम में सुनील, अजय, विवेक, आदित्य, मानिक, प्रिंस भादू, समर, चंकित, योगेश, पंकज, कौशल, सुमित, अमित और नवीन का चयन किया गया है।
–
महिला वर्ग की टीम में ये खिलाड़ी शामिल
महिला वर्ग में प्रिया, चुटकी, खुशबू, रकीना, दीक्षा, इशिका, पूजा, दीक्षा, शीतल, काजल, पायल, प्रतिज्ञा, मानवी और अमीना को चुना गया है।
