रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:बाल विवाह पर रोक; बालिकाओं के अधिकारों पर होगा मंथन, आज होगा जिला स्तरीय संवाद – Focus On Curbing Child Marriage And Deliberating On The Rights Of Girls; District-level Dialogue To Be Held Today

November 27, 2026


बिलासपुर। बाल विवाह पर अंकुश लगाने और बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण को लेकर 27 नवंबर को बिलासपुर में जिला बाल संरक्षण संवाद आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एचपी बोर्ड सह शिक्षा बिलासपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, मातृ सुधा और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन संयुक्त रूप से भागीदारी करेंगे। उपायुक्त किरण भड़ाना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित इस संवाद का विषय बालिका सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम-बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह तथा मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता रखा गया है।

कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम के साथ किशोरियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संवाद के दौरान बाल विवाह के कारण बालिकाओं की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और आत्मनिर्भर बनने के अवसरों में आने वाली बाधाओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

इसके साथ ही किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और इससे जुड़ी सामाजिक झिझक व भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X