Hardoi News:करंट से मासूम की मौत – Child Dies From Electric Shock
हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के नेवादा में मौसी के घर गए मासूम की करंट से शुक्रवार को मौत हो गई। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई। नेवादा निवासी ज्ञानेंद्र यादव का बेटा आरव (4) माता पिता के साथ लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। दो दिन पहले चाचा सच्चिदानंद के साथ वह गांव आया था। शुक्रवार को आरव पड़ोस में रहने वाली मौसी के मकान की छत पर गया था। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है।
