रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:10 आंबेडकर स्थलों का 91.30 लाख रुपये से होगा कायाकल्प – 10 Ambedkar Sites To Undergo Transformation At A Cost Of Rs 91 Lakh

November 27, 2026


रुदौली। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के 10 आंबेडकर मूर्ति स्थलों पर विकास कार्यों की शुरुआत हुई। मवई गांव में विधायक रामचंद्र यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान लखनऊ के लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

विधायक ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत रुदौली और मवई ब्लॉक के 10 स्थलों के विकास के लिए कुल 91.30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें मवई ब्लॉक के मवई गांव में 9.99 लाख, तेर और नगरा में 10-10 लाख तथा रानीमऊ में 9.81 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसी तरह रुदौली ब्लॉक के टांडा खुलासा में 10 लाख, कुढ़ा सादात में 6.92 लाख, भिटौरा में 9.62 लाख, पारा पहाड़पुर में 9.95 लाख, हरिहरपुर बलैया में 5.01 लाख और सिठौली में 10 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अयोध्या को सौंपी गई है।

इस मौके पर कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, एई अमित कांत पांडेय, जेई संदीप यादव और धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X