रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायगढ़:जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए तार ने ली हाथी की जान? वन विभाग जांच में जुटा – The Carcass Of A Tusker Was Found In Raigarh; It Is Suspected That The Elephant Died After Coming Into Contact
रायगढ़

रायगढ़:जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए तार ने ली हाथी की जान? वन विभाग जांच में जुटा – The Carcass Of A Tusker Was Found In Raigarh; It Is Suspected That The Elephant Died After Coming Into Contact

November 27, 2026


The carcass of a tusker was found in Raigarh; it is suspected that the elephant died after coming into contact

जंगल में दंतैल हाथी का शव मिला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को जंगल में एक नर हाथी का शव मिला है। प्रारंभिक जांच के दौरान हाथी की मौत बिजली के झटके की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत हुई है। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के नवागांव और बरतापाली के बीच एक दंतैल हाथी का शव मिला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आशंका है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दंतैल हाथी की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग और पशु चिकित्सक की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।

वन मंडल में हाथियों की संख्या

एक जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 131 हाथी विचरण कर रहे हैं। ये सभी हाथी अलग-अलग दलों में रहते हैं। इनमें 42 नर हाथी, 64 मादा हाथी और 25 शावक शामिल हैं। मृत पाया गया हाथी इन्हीं नर हाथियों में से एक था।

हाथी की मौत का कारण

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि हाथी की मौत बिजली के झटके से हुई है। जंगली सुअर का शिकार करने के लिए कुछ लोगों ने तार बिछाए थे। इन तारों में बिजली का प्रवाह किया गया था। दंतैल हाथी अनजाने में इन्हीं बिजली प्रवाहित तारों के संपर्क में आ गया। इसी कारण उसकी जान चली गई।

जंगल में दंतैल हाथी का शव मिला

जंगल में दंतैल हाथी का शव मिला

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X