Mohali News:जीरकपुर में झुग्गियों से नाले होने लगे प्रदूषित, लोगों ने की कार्रवाई की मांग – Drains In Zirakpur Are Becoming Polluted Due To Shanties; Residents Demand Action
जीरकपुर। शहर में अवैध झुग्गियों का विस्तार और उनसे निकलने वाला गंदा पानी स्थानीय निवासियों के लिए नई समस्या बन गया है। इन झुग्गियों से निकलने वाला घरेलू गंदा पानी सीधे बरसाती नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अवैध निर्माण हटाने और नाले को प्रदूषण मुक्त करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई झुग्गियों से गंदे पानी के पाइप सीधे नालों में डाले जा रहे हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।
कुलभूषण शर्मा, रमेश धीमान, मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह, एसके ढींगरा, डॉ. लाभ सिंह, जैसे निवासियों ने बताया कि जीरकपुर में पहले से ही करीब पांच से छह हजार झुग्गियां हैं। इसके बावजूद नई झुग्गियां बसाई जा रही हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो सफाई और पर्यावरण संबंधी समस्याएं और बढ़ेंगी। ने अधिकारियों के हस्तक्षेप की तत्काल मांग की है।
