रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंपावत

Champawat News:जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आज, पांच केंद्रों पर 1319 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम – Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test Today; 1,319 Candidates To Take The Exam Across Five Centers

November 27, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत

Updated Sat, 28 Nov 2026 12:29 AM IST

Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test today; 1,319 candidates to take the exam across five centers.

चंपावत। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पांच केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 1,319 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दो घंटे चलेगी। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ सुबह 10:30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा विभाग ने भी व्यवस्थित संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्र अधीक्षकों को कक्ष आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था भी करनी होगी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X