रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:मथकुंड़ी सैंण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के साथ कई प्रवक्ताओं के पद खाली – Several Positions, Including That Of The Principal And Various Lecturers, Are Vacant At Mathkundi Sain Inter College

November 27, 2026


शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, परीक्षा परिणाम पर बुरा असर

संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मथकुंड़ी सैंण में प्रधानाचार्य, प्रवक्ताओं, एलटी शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक का पद लंबे समय खाली है जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होेने के साथ बोर्ड परीक्षा परिणाम पर बुरा असर पड़ रहा है।

भिलंगना ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी मथकुंडी सैंण के अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, अभिभावक फते सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता संवर्ग में इतिहास और प्रयोगशाला सहायक का पद गत 10 वर्षों से रिक्त चल रहा है।

प्रवक्ता संवर्ग में समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत एवं एलटी संवर्ग में सामाजिक विज्ञान 3 से 4 वर्षों से रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी का असर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर भी पड़ा रहा है। शिक्षकों की की मांग को लेकर कई बार शिक्षा विभाग, शासन-प्रशासन से अभिभावक संघ और अभिभावक गुहार लगा चुके हैं लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

विद्यालय में वर्तमान में 350 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए तीन माह का समय शेष रह गया है लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं पाई है। जब तक विद्यालय में अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है शिक्षा विभाग को अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करनी चाहिए।

बीते माह कई विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की थी। दूर-दराज क्षेत्र में नियुक्ति होने पर कई शिक्षकों ने कम मानदेय का हवाला देते हुए तैनाती ही नहीं ली है। छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके स्कूल में एलटी शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था संचालित करवाई जा रही है।

कमला बड़वाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X