रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:दस दिन से लापता वृद्धा का तालाब में मिला शव – Body Of Old Woman Missing For 10 Days Found In Pond
उन्नाव

Unnao News:दस दिन से लापता वृद्धा का तालाब में मिला शव – Body Of Old Woman Missing For 10 Days Found In Pond

November 27, 2026


Body of old woman missing for 10 days found in pond

फोटो-31- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। संवाद

-गांव के बाहर है तालाब, परिजन कर रहे थे तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। मोहकीखेड़ा गांव में लापता वृद्धा का शव तालाब में उतराता मिला। वह दस दिन से लापता थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, उसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहकीखेड़ा गांव निवासी गंगादेई (75) घर पर रहती थीं। बेटे रामशंकर ने बताया कि 17 नवंबर को वह खाना खाने के बाद वह सोने चली गईं। 18 नवंबर की सुबह जब सभी सोकर उठे तो वह चारपाई पर नहीं मिलीं। इधर-उधर देखा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हम लोग तलाश कर रहे थे, गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी।

बृहस्पतिवार को गांव के बाहर बने तालाब में उनका शव उतराता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मां की मौत से बेटे रामशंकर, रामआसरे, रामबालक और सत्यभान बेहाल हो गए। कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने काेई आरोप नहीं लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X