रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:नशे की 58 गोलियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार – 5 Accused Arrested With 58 Narcotic Pills

November 27, 2026


मानसा। मानसा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नशे की 58 गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भीखी पुलिस ने राजेश कुमार को नशे की 10 गोलियों के साथ पकड़ा। सरदूलगढ़ पुलिस ने काका सिंह को नशे की 20 गोलियों सहित गिरफ्तार किया। सदर मानसा पुलिस ने जगसीर सिंह उर्फ जग्गू ठूठियांवाली से नशे की 10 गोलियां बरामद कीं। सिटी-2 पुलिस ने कीर्तन कुमार को नशे की 10 गोलियों के साथ पकड़ा। झुनीर पुलिस ने अमनदीप सिंह दानेवाला को नशे की आठ गोलियों सहित गिरफ्तार किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X