रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवउठनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए क्या है व्रत के नियम – Dev Uthani Ekadashi 2026 Tulsi Vivah Vrat Dos And Donts On Ekadashi Tithi
अध्यात्म

देवउठनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए क्या है व्रत के नियम – Dev Uthani Ekadashi 2026 Tulsi Vivah Vrat Dos And Donts On Ekadashi Tithi

November 27, 2026


आज देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसे देवप्रबोधिनी, देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से अपने हाथों में लेते हैं। इस दिन से चातुर्मास खत्म हो जाता है और शुभ मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार देवउठनी एकादशी हर वर्ष कार्तिक माह के  शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम विवाह कराने की परंपरा होती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की आराधना करने  और व्रत रखने का विशेष विधान होता है। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी पर कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

देवउठनी एकादशी पर क्या करें 

सुबह जल्दी उठें 

देवउठनी एकादशी के दिन जल्दी उठे और स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें। 

भगवान विष्णु की पूजा करें

एकादशी तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान और महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, दीपक, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। 

दीपक जलाएं

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने का विधान होता है। इस दिन शाम के समय गोधूलि मुहूर्त में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता से घर की सुख-समृद्धि की कामना करें। 

भजन-कीर्तन करें

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के अवसर पर भजन-कीर्तन और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। इस दिन शंख और घंटी बजाकर भगवान को जगाएं।

दान करें 

देवउठनी एकादशी पर दान जरूर करें। इस दिन अन्न, फल, कपड़े और दूसरी जरूरी चीजों का दान करें। 

देवठनी एकादशी पर क्या न करें?

चावल न खाएं

एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है। इस दिन फलाहार का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

तुलसी के पत्ते न तोड़ें

एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल एकादशी के दिन पहले तोड़कर रख लें। 

मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें

एकादशी पर तामसिक भोजन करने से बचें। इस दिन खाने में प्याज और लहसुन आदि से परहेज करें। 

किसी का अपमान न करें

एकादशी पर व्रत रखें और इस दिन घर और बाहर किसी को अपशब्द बोलने से बचें। 

द्वादशी पर पारण करना ना भूले

एकादशी पर व्रत रखने और अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करने की परंपरा होती है। ऐसे में दूसरे दिन पारण जरूर करें। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X