Ind Vs Nz Day-2 Live Score:324 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका, फिलिप्स-स्मिथ और जेमीसन आउट; आकाश को चौथी सफलता – Ind Vs Nz 2nd Test Live Score Day 2: India Vs New Zealand Christchurch Test Match Scorecard Updates
05:21 AM, 28-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को आठवां झटका
324 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा। आकाश दीप ने काइल जेमीसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। यह आकाश दीप को इस पारी में मिली चौथी सफलता रही। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ मैट हेनरी क्रीज पर हैं। जेमीसन के विकेट के बाद, आकाश दीप की अगली ही गेंद पर स्लिप में देवदत्त पडिक्कल ने हेनरी का आसान कैच छोड़ दिया।
04:49 AM, 28-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को सातवां झटका
न्यूजीलैंड को 291 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आकाश दीप ने नाथन स्मिथ का कैच अपनी गेंद पर लपका। नाथन ने 45 गेंद में 26 रन बनाए। उन्होंने टॉम ब्लंडेल के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ काइल जेमीसन मैदान पर हैं। आज का यह दूसरा झटका है। न्यूजीलैंड को इससे पहले झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। उन्हें दिन के दूसरे ओवर में ही अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 36 रन बना सके।
04:34 AM, 28-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पहले घंटे में न्यूजीलैंड ने गंवाया सिर्फ एक विकेट
दूसरे दिन शुरुआती एक घंटे में न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक विकेट गंवाया है। कीवियों ने छह विकेट पर 282 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 59 रन और नाथन स्मिथ 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज न्यूजीलैंड को अब तक एकमात्र झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। उन्हें दिन के दूसरे ओवर में ही अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 36 रन बना सके।
03:47 AM, 28-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: आज दूसरे ओवर में ही झटका
दूसरे दिन के दूसरे ओवर में ही भारत को सफलता मिली। अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। फिलिप्स कंबोज की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। फिलिप्स ने ब्लंडेल के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ब्लंडेल के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं।
03:45 AM, 28-Nov-2026
IND vs NZ Live: पहले दिन क्या हुआ था
पहले दिन उतार-चढ़ाव भरा खेल देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिलने दी। टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसके बाद गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे गुरनूर ने कॉनवे को 31 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने महज तीन ओवर के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। पहले आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को आउट किया। लाथम ने हालांकि दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 59 रन की पारी खेली और टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक लगाया। उनके आउट होने के बाद अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स (16) को पवेलियन भेजा, जबकि अगले ही ओवर में आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को खाता खोले बिना आउट कर दिया। इस तरह 110 रन तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
इसके बाद डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। वॉशिंगटन सुंदर ने मिचेल को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए और उन्होंने ब्लंडेल के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता नहीं मिलने दी।
दिन के आखिरी सत्र में ब्लंडेल और फिलिप्स ने संभलकर बल्लेबाजी की। ब्लंडेल ने अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रन की नाबाद साझेदारी हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 246 रन बना लिए थे। ब्लंडेल 53 और फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर थे।
03:39 AM, 28-Nov-2026
IND vs NZ Day-2 Live Score: 324 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका, फिलिप्स-स्मिथ और जेमीसन आउट; आकाश को चौथी सफलता
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में जारी है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबादी का न्योता दिया था। फिलहाल न्यूजीलैंड की पहली पारी जारी है।
