रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirmour News:शरगांव स्कूल में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित – Annual Function Of Shargaown School
सिरमौर

Sirmour News:शरगांव स्कूल में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित – Annual Function Of Shargaown School

November 28, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी प्रेम कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त प्रवक्ता नरेश शर्मा और दीपक कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

समारोह में विद्यार्थियों ने गुजराती, हरियाणवी, पंजाबी और कश्मीरी संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता दिलीप वर्मा और वाणिज्य प्रवक्ता जयप्रकाश शर्मा ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रेम कंवर ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व समझाते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव होता है। इस दौरान प्राप्त शिक्षा और संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों से भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X