रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क से बना रहे थे नकली पनीर, 700 किलो पनीर करवाया नष्ट – Fake Cheese Made From Palm Oil And Skim Milk, 700 Kg Of Cheese Destroyed
कैथल

Kaithal News:पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क से बना रहे थे नकली पनीर, 700 किलो पनीर करवाया नष्ट – Fake Cheese Made From Palm Oil And Skim Milk, 700 Kg Of Cheese Destroyed

November 28, 2026

कैथल। गांव ड्योढ़ खेड़ी में पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस पनीर की सप्लाई चंडीगढ़ तक की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग और कैथल पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर इस मिलावटखोरी का भंडाफोड़ किया। टीम ने डेयरी से करीब 700 किलोग्राम तैयार पनीर को खाने योग्य नहीं पाए जाने पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट करवाया।

मौके से रिफाइंड पाम ऑयल के 15-15 किलो के छह डिब्बे भी बरामद हुए हैं। एंटी नारकोटिक सेल कैथल की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा के साथ 26 नवंबर की रात करीब 11:55 बजे गांव ड्योढ़ खेड़ी स्थित श्री श्याम डेयरी पर छापा मारा। यहां डेयरी मालिक सुमित कुमार निवासी सिसमोर भी मौजूद मिला। जांच के दौरान सामने आया कि पनीर तैयार करने में रिफाइंड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था। पूछताछ में डेयरी मालिक ने भी पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क से पनीर बनाने की बात स्वीकार की। टीम ने पनीर का नमूना जांच के लिए लिया और नियमानुसार करीब 700 किलो पनीर नष्ट करवा दिया। फैक्टरी मालिक के खिलाफ अब नमूने की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में मिला वैध लाइसेंस

कार्रवाई के दौरान फैक्टरी मालिक के पास जांच में वैध लाइसेंस पाया गया है लेकिन मालिक ने खुद स्किम्ड मिल्क और पाम ऑयल मिलाकर पनीर तैयार करने की बात कबूल की है।

दो महीने पहले ही लगाया जा चुका है प्रतिबंध

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि हरियाणा के फूड सेफ्टी कमिश्नर की ओर से करीब दो महीने पहले पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क से तैयार होने वाले इस तरह के पनीर पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसमें सामान्य पनीर की तरह जरूरी पोषक तत्व नहीं होते। उन्होंने बताया कि पाम ऑयल में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

———

असली पनीर जैसा दिखता है एनालॉग पनीर

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा के अनुसार पाम ऑयल और स्किम्ड मिल्क से तैयार उत्पाद को एनालॉग पनीर कहा जाता है। यह दिखने में बिल्कुल असली पनीर जैसा होता है। ऐसे में आम ग्राहक के लिए दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इसे असली पनीर बताकर बेचने से ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की आशंका रहती है। जांच में सामने आया है कि डेयरी में तैयार पनीर चंडीगढ़ सप्लाई किया जा रहा था।

- फैक्ट्री से बरामद पाम ऑयल के टीन की जांच करते अधिकारी। स्वयं

– फैक्ट्री से बरामद पाम ऑयल के टीन की जांच करते अधिकारी। स्वयं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X