रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:नैनीताल में पाले का असर शुरू, सड़कों पर बढ़ी फिसलन – Frost Begins To Take Effect In Nainital; Roads Become More Slippery

November 28, 2026


नैनीताल। सरोवर नगरी में पाले का असर शुरू हो गया है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह राजभवन, सेंट जोसेफ और सेंट मैरी स्कूल के आसपास पाला साफ नजर आया। तल्लीताल डांठ से राजभवन मार्ग और ठंडी सड़क समेत अधिकांश हिस्सों में पाला पड़ रहा है।

अयारपाटा, कुमाऊं विश्वविद्यालय स्लीपीहॉल, स्नोव्यू और सूखाताल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्र पाले की दृष्टि से संवेदनशील हैं। पाला पड़ने से दोपहिया समेत अन्य वाहनों का संचालन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि अभी पाले की शुरुआत हुई है। ठंड बढ़ने के साथ पाले का असर भी बढ़ सकता है। विभाग जरूरत के अनुसार सड़कों पर चूना और नमक डालेगा ताकि फिसलन कम हो। मौसम के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X